Thursday 19 July 2018

बाजार में जल्द आ रहा है 100 रुपए का नया नोट, देवास बैंक नोट प्रेस में हो रही छपाई | Kosar Express

नया 100 का नोट जल्द होगा जारी, सामने आई पहली तस्वीर, 
देवास की बैंक नोट प्रेस में हो रही छपाई
इसके आने के बाद बाजार में पहले से उपलब्ध पुराने 100 के नोट चलन में बने रहेंगे।
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक एक के बाद एक नए नोट जारी कर रहा है। अब तक आए 2000, 500, 200, 50 और 10 के नोटों के बाद अब बारी 100 के नोट की है। रिजर्व बैंक के अनुसार जल्द ही नया नोट बाजार में आएगा। इसके आने के बाद बाजार में पहले से उपलब्ध पुराने 100 के नोट चलन में बने रहेंगे। नया 100 का नोट महात्मा गांधी सीरीज का होगा। 100 रुपए के नए नोट की देवास की बैंक नोट प्रेस में छपाई होने लगी है। ये नोट बैंगनी रंग है और अगस्त से सितंबर तक आपकी जेब में पहुंच जाएगा।

नोट की एक और खासियत इसमें छपने वाला स्मारक भी है। नोट के पिछले हिस्से में यूनेस्को की विश्वदाय सूची में शामिल गुजरात के पाटन स्थित रानी की बावड़ी नोट पर दिखाई देगी। आमतौर पर लोगों के बीच कम चर्चित इस ऐतिहासिक इमारत को यूनेस्को ने बावड़ियों की रानी की उपाधि दी है।

यह पहला नोट होगा, जिसमें तकनीक से लेकर सामग्री तक सब कुछ भारतीय है। इस नोट में लगने वाला कागज भारत में तैयार किया गया है। प्रिंटिंग में लगने वाली स्याही भारतीय है और सिक्योरिटी फीचर भी पूरी तरह भारत में ही तैयार किए गए हैं।

आकार छोटा होगा नए नोट का


अन्य नए नोटों की तरह सौ रुपये का नया नोट भी पुराने नोट से छोटा होगा। एक गड्डी का वजन तकरीबन 83 ग्राम होगा। नोट की लंबाई और चौड़ाई में करीब 10 फीसद की कमी की गई है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.