![]() |
शहर की नई सड़क से गुजर रहे एक जुलूस पर कुछ युवकों ने पत्थर फेंक दिए, जिसके बाद वहां विवाद हो गया। |
शाजापुर। शहर की नई सड़क से गुजर रहे एक जुलूस पर कुछ युवकों ने पत्थर फेंक दिए, जिसके बाद वहां विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी को वहां खदेड़ा। कुछ जगह लोगों ने गाड़ियों मेंं आग लगा दी। विवाद ज्यादा न बढ़े इसलिए एहतियात के तौर पर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई। पूरे शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.