देवास। बस स्टैंड स्थित ढाबा संचालक किशोर की देर रात चाकुओं से गोदकर कर दो लोगों ने हत्या कर दी । मृतक का नाम किशोर पिता रामप्रसाद खटीक भवानी सागर का निवासी था। मृतक बस स्टैंड पर ही एक ढाबा चलाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी छोटू कहार और रोहन कहार निवासी वासुदेवपुरा ने देर रात बस स्टैंड क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद किशोर खटीक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना रात के करीब 2 बजे के आसपास बताई जा रही है।
मृतक के बेटे से हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का विवाद मृतक के बेटे फरियादी मोंटी से हुआ थाए जिसकी उम्र करीब 15 साल है। बताया जा रहा है आरोपियों ने विवाद के बाद उसे थप्पड़ मार दिया थाए जिसके बाद मोंटी का पिता किशोर दोनों युवकों को समझाने गया था। इसी दौरान विवाद बढ़ा और आरोपियों में फरियादी के पिता को चाकू से गोद डाला। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी शराब के नशे में थे और तरबूज बेचने का काम करते थे। घटना के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को रात में ही राउंड अप कर लिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.