Monday 18 June 2018

यूपी में थाना, टॉयलेट के बाद अब टोल भी हुआ भगवा | Kosar Express

अभी इस प्लाजा को ट्रायल के लिए खोला गया है। सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर स्थित फोर लेन के इस टोल प्लाजा के चालू हो जाने से इस रूट के लोगों को आसानी होगी।

टोल प्लाजा के मैनेजर ने कहा कि भगवा रंग आर्किटेक्ट डिजाइन का हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा को भगवा रंग में रंग दिया गया है। अभी इस प्लाजा को ट्रायल के लिए खोला गया है। सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर स्थित फोर लेन के इस टोल प्लाजा के चालू हो जाने से इस रूट के लोगों को आसानी होगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद कई सरकारी इमारतों को भगवा रंग में रंगा गया है। इससे पहले लखनऊ स्थित कैसरबाग थाने की दीवारों पर भगवा रंग चढ़ा दिया गया था। इसके बाद गोमतीनगर थाने पर भी भगवा रंग लेप दिया गया था। उत्तर प्रदेश में सरकारी योजना के तहत बने लगभग 100 टॉयलेट को भी भगवा रंग में रंग दिया गया था। यहीं नहीं राज्य में 100 प्राथमिक स्कूलों पर भी भगवा रंग चढ़ाया गया था।

वहीं इस टोल प्लाजा के मैनेजर इस टोल की दीवारों पर भगवा रंग चढ़ाने को किसी सियासी समीकरण से जोड़कर नहीं देखते हैं। इस बावत जब पत्रकारों ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि भगवा रंग आर्किटेक्‍ट की डिजाइनिंग का हिस्सा है। इसमें कुछ भी अलग से नहीं किया गया है। टोल प्‍लाजा का रंग भी इसी डिजाइन के तहत आता है। उन्होंने कहा कि सरकार से परमिशन मिलने के बाद इसे खोल दिया जाएगा।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवा रंग पसंद है। हालांकि सरकारी अधिकारी सीएम को खुश करने के चक्कर में कभी-कभी अजीब हरकत कर बैठते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ हरदोई दौरे पर जाने वाले थे। वहां पर टॉयलेट की सफेद टाइल्स को तोड़कर भगवा टाइल्स लगा दिया गया था। जैसे ही इस मामले ने तूल पकड़ा सीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके तुरंत बाद भगवा टाइल्स को हटाकर फिर से सफेद टाइल्स लगवाया गया। सीएम को हरदोई के इस कार्यक्रम में 8 घंटे तक रहना था। यही नहीं अधिकारियों ने सीएम को खुश करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भगवा पर्दे लगा दिये थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.