गुरुवार, 21 जून 2018

तय हो गई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी, इस दिन लेंगे सात फेरे | Kosar Express


बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी दीपिका के होम टाउन बंगलुरु में होगी और इसके बाद मुंबई में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. उनके फैन्स इस खबर का इंतज़ार कर रहे थे कि दीपिका और रणवीर कब एक-दूजे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

ऐसे में जो खबर सामने आ रही है वो उनके फैन्स के लिए एक खुशखबरी साबित हो रही है. खबर के मुताबिक, दीपिका और रणवीर 10 नवंबर को शादी करने वाले हैं.


'स्पॉटबॉय' में छपी खबर के मुताबिक, 10 नवंबर ही वो खास दिन है, जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे.

इससे पहले दोनों की शादी की तारीख 19 नवंबर तय की गई थी, जो किसी को पसंद नहीं आई. इसके बाद तारीख को थोड़ा और बढ़ाया गया. अब 10 नवंबर को दोनों पति-पत्नी के तौर पर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे.


बंगलुरु में होगी शादी

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी, दीपिका के होम टाउन बंगलुरु में होगी. इसके बाद मुंबई में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे मौजूद रहेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.