फेमिना मिस इंडिया 2018' का आयोजन मुंबई के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंडोर स्टेडियम में हुआ
दिल्ली की गायत्री भारद्वाज, हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी, झारखंड की स्टेफी पटेल, तमिलनाडु की अनुकृति वास और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव टॉप-5 में शामिल थीं
पिछले 10 साल में ये रहीं मिस इंडिया

![]() |
मिस इंडिया वर्ल्ड के साथ फर्स्ट रनर अप मीनाक्षी चौधरी और सेकेंड रनर अप श्रेया राव। |
बॉलीवुड डेस्क। तमिलनाडु की अनुकृति वास को मंगलवार को 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2018' चुन लिया गया। वे इस साल होने वाले मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें मिस वर्ल्ड 2017 रहीं मानुषी छिल्लर ने मिस इंडिया वर्ल्ड का क्राउन पहनाया। हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकेंड रनर अप रहीं।
पिछले साल भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन में हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने भाग लिया था और 17 सालों बाद किसी भारतीय ने इस खिताब को जीता था। चीन में हुए इस कॉम्पिटीशन में 118 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।
फ्रेंच में बीए कर रही हैं अनुकृति: 19 साल की अनुकृति चेन्नई के लोयोला कॉलेज से फ्रेंच में बीए कर रहीं हैं। अभी सेकेंड ईयर में हैं। उन्हें डांसिंग और सिंगिंग के अलावा स्पोर्ट्स का भी शौक है। यूट्यूब पर शेयर किए गए एक वीडियो में अनुकृति कहती हैं कि मुझे कभी दुनिया को देखने और घूमने का मौका नहीं मिला, लेकिन अगर मौका मिलता है तो मैं घर पर नहीं रहूंगी क्योंकि मुझे एडवेंचर और घूमना पसंद है। अनुकृति तमिलनाडु के त्रिची शहर में पलीं-बढ़ीं हैं। उनका कहना है कि इस शहर में लड़कियों की लाइफ बहुत बंधी रहती है। 6 बजे के बाद लड़कियां घर से बाहर नहीं निकलतीं। लेकिन उसके बावजूद उनका कहना है कि बचपन से ही उनकी छवि एक टॉम ब्वॉय की रही है और उन्हें बाइक चलाने का बहुत शौक है।
इस एक सवाल ने दिलाया अनुकृति को ताज
सवाल: 'जीवन में बेहतर शिक्षक कौन है? सफलता या असफलता?'
अनुकृति: 'मैं असफलता को बेहतर शिक्षक मानती हूं क्योंकि जब जिंदगी में लगातार सफलता मिलती है तो हम उसे पर्याप्त मान लेते हैं और हमारी तरक्की रुक जाती है। लेकिन जब असफल होते हैं तो प्रेरणा मिलती है कि सफलता मिलन तक लगातार मेहनत करते रहें।'
करण और आयुष्मान ने होस्ट किया: फेमिना मिस इंडिया के जज पैनल में क्रिकेटर केएल राहुल और इरफान पठान के अलावा मलाइका अरोड़ा, बॉबी देओल और कुनाल कपूर शामिल थे। इस शो को डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर और एक्टर आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया था। इवेंट में जैकलीन फर्नांडिज ने 'देसी गर्ल' पर डांस किया। माधुरी दीक्षित नेने ने भी परफॉर्मेंस दी। करीना कपूर खान ने 'वीरे दी वेडिंग' के सॉन्ग 'तारीफां' पर परफॉर्मेंस दी थी।
कैसे होता है मिस इंडिया वर्ल्ड का कॉम्पिटीशन: भारत में हर साल मिस इंडिया वर्ल्ड का कॉम्पिटीशन होता है। इसमें सभी राज्यों की तरफ से एक-एक प्रतिनिधि हिस्सा लेती हैं। मिस इंडिया कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने के लिए एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना पड़ता है और इसकी कुछ शर्तें भी होती है। जैसे- कॉन्टेस्ट में शामिल होने वाली लड़की की हाइट 5'5'' से कम नहीं होनी चाहिए। उसकी उम्र 18 से 25 साल के बीच होने चाहिए। कॉम्पिटीशन जीतने पर 'मिस इंडिया' का खिताब मिलता है और इसके बाद ही 'मिस वर्ल्ड' के कॉम्पिटीशन में भेजा जाता है। मिस वर्ल्ड 2018 का कॉम्पिटीशन इस साल चीन के सान्या में नवंबर या दिसंबर में होगा। मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन 1951 से शुरू हुआ था और स्वीडन की किकी हैकेंसन ने पहली बार इस खिताब को जीता था।

साल | नाम | राज्य |
2017 | मानुषी छिल्लर | हरियाणा |
2016 | प्रियदर्शिनी चटर्जी | असम |
2015
| अदिति आर्या | दिल्ली |
2014 | कोमल राणा | दिल्ली |
2013 | नवनीत कौर ढिल्लो | पंजाब |
2012 | वान्या मिश्रा | पंजाब |
2011 | कनिष्ठा धनकर | हरियाणा |
2010 | मनस्वी ममगई | उत्तराखंड |
2009 | पूजा चोपड़ा | महाराष्ट्र |
2008 | पार्वती ओमानाकुट्टन | केरल |
भारत की तरफ से ये रह चुकीं हैं मिस वर्ल्ड
साल | नाम |
1966 | रीता फारिया |
1994 | ऐश्वर्या राय |
1997 | डायना हेडन |
1999 | युक्ता मुखी |
2000 | प्रियंका चोपड़ा |
2017 |
मानुषी छिल्लर
|
![]() |
गायत्री भारद्वाज, मीनाक्षी चौधरी, स्टेफी पटेल, अनुकृति वास और श्रेया राव टॉप-5 में शामिल थीं। |
![]() |
मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में शामिल होने आईं देशभर के सभी राज्यों से प्रतिनिधि। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.