बुधवार, 30 मई 2018

देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र में भीषण गर्मी से कई हिरणों की मौत | Kosar Express

देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र में भीषण गर्मी से खाली खेतों में विचरण करने वाले कई हिरणों की मौत हो गई।


खातेगांव (देवास) (निप्र)। बीते तीन दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान है। खातेगांव क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इससे खाली खेतों में विचरण करने वाले कई हिरणों की मौत हो गई।



शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हिरणों की मौत होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी इन्हें ट्रैक्टर ट्रॉली पर सन्नाौद नर्सरी ले आए। यहां इनका पोस्टमार्टम किया। मौके पर मुख्य वन संरक्षक डॉ. पीसी दुबे सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिरणों की मौत हीट स्ट्रोक से होना बताया जा रहा है। क्षेत्र में वन विभाग द्वारा पानी की 8 टंकियां रखी गई हैं। इस घटना के बाद 4 अतिरिक्त टंकियां भी रखी जा रही हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.