Tuesday 3 April 2018

महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण: 7 साल पहले इसी दिन उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताया था, पाकिस्तानी भी हुए मुरीद

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण सम्मान से नवाजा। इस मामले में सबसे खास बात वक्त है। दरअसल, 2 अप्रैल 2011 को ही टीम इंडिया ने माही (धोनी के घर का नाम ) की कप्तानी में 28 साल का सूखा खत्म कर वर्ल्ड कप जीता था। इसी दिन उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया। हालांकि, ये महज संयोग है। धोनी ने आर्मी कर्नल की यूनिफॉर्म में यह सम्मान प्राप्त किया।

 

 

सेना की मानद उपाधि है धोनी के पास
- धोनी भारतीय सेना में उपाधि प्राप्त कर्नल हैं। वो कुछ मौकों पर आर्मी की कठिन ट्रेनिंग से गुजर चुके हैं। उन्होंने एयर जंपिंग भी की है। कई बार वो दूर-दराज की आर्मी पोस्ट्स पर भी जा चुके हैं। 
- 2 अप्रैल को 2018 को धोनी को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण सम्मान से नवाजा। इसके ठीक सात साल पहले यानी 2 अप्रैल 2011 को धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में छक्का लगाकर भारत को विश्व कप का दूसरा खिताब दिलाया था। धोनी ने यह जीत मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के नाम की थी। सचिन का यह आखिरी वर्ल्ड कप था। 

 

पाकिस्तान में लोगों ने किया याद
- धोनी का आर्मी यूनिफॉर्म में पद्म भूषण लेते हुए फोटो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ। पाकिस्तान से भी उनके फैन्स ने बधाई देना शुरू कर दिया। 
- उनकी एक फैन रूमेल सिद्दीकी ने ट्वीट में कहा- बधाई हो धोनी, आपने अपने देश का सिर ऊंचा किया है। आप वास्तव में लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पाकिस्तान की तरफ से भी आपको बधाई। 

 

लक्ष्मण ने वीडियो शेयर किया
- धोनी ने जब राष्ट्रपति के हाथों पद्म भूषण प्राप्त किया तो सभागार देर तक तालियों से गूंजता रहा। टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट के साथ ही इस मौके का वीडियो भी शेयर किया। 
- लक्ष्मण ने कहा- बहुत गर्व महसूस हुआ जब धोनी ने आर्मी यूनिफॉर्म में पद्म भूषण सम्मान प्राप्त किया। इसके वो हकदार भी हैं। दिल से बधाई। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.