Monday 24 August 2020

Dewas - सोनकच्छ में धारा 144 का उल्लंघन करने पर करीब 700 लोगों पर FIR दर्ज | Kosar Express

 


देवास। देवास जिले के सोनकच्छ में करीब 700 लोगों पर पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की है। जिले में  कोरोना वायरस संक्रमण के चलते प्रतिबंधात्मक आदेश लागू है जिसके चलते कोई भी सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक आयोजन नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद सोनकच्छ में मोहर्रम पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 


सोनकच्छ टी आई शैलेंद्र मुकाती के अनुसार इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली एफआईआर में असलम खान वकील और अन्य दो ढाई सौ लोग और दूसरे प्रकरण में करीब 450 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। सोनकच्छ पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, 77, 34 और धारा 51 आपदा प्रबंधन कानून के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


सोनकच्छ की इस घटना को देखते हुए देवास पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

1 comment:

Note: only a member of this blog may post a comment.