Thursday 2 April 2020

Dewas - टू व्हीलर, फोर व्हीलर वाहन प्रतिबंध होने के बावजूद चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर की कार्यवाही | Kosar Express

वाहन चालको के लाईसेंस निरस्त किये जाने के जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश


देवास। कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय  एवं प्रशासन की टीम ने प्रातः 7 बजे से शहर का भ्रमण कर लाॅकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा जारी आदेश अनुसार दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया था, इसके पालन में पुलिस द्वारा आज सख्ती बरतते हुए कई वाहन चालको पर  कार्यवाही की गई। प्रशासन की सख्ती का असर बजारो में देखने को मिला, आज लोगो/दुकानदारों द्वारा लाॅकडाउन के  मापदण्डों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की प्रक्रिया अपनाई गई।

    नागरिकों द्वारा जारी आदेश का पालन नही करने पर  कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए वाहन चालको के लाईसेंस निरस्त किये जाने हेतु जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश  दिये। नगरीय/शहरीय क्षेत्र में सभी पेट्रोल/डीजल पंप बंद रहें। ग्रामीण क्षेत्र में यह प्रतिबंध लागू नही होने से ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल/डीजल पंप चलू रहें। 


        अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव ने बताया कि विकास खण्ड खातेगांव अंतर्गत आज लाॅक डाउन में दो पहियां एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंध होने के बावजूद नगर में चलते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर कार्यवाही की गई। 

            पुलिस विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों में वाहनों पर लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगो को घरों में रहने की अपील करते हुए बताया गया कि नगर में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किए गए है। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।  विकास खण्ड बागली के ग्राम पंचायत पोटला में महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए ग्रामीणों से टोटल लाॅकडाउन का पालन करवाया गया। आबकारी देवास के वृत्त देवास ए बी सी,  वृत्त सोनकच्छ, टोकखुर्द और कन्नौद में समस्त कार्यपालिक विभागीय अधिकारियों व स्टाफ द्वारा गस्त व भ्रमण किया गया।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.