Monday 6 January 2020

Video | Dewas - प्रकाश पर्व पर गुरु गोविंद सिंह की याद में निकला नगर कीर्तन | Kosar Express


देवास। सिख समाज के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह का 353वां प्रकाश उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गोविंद साहेब की याद में नगर कीर्तन किया गया, जिसमें कई जत्थे शामिल हुए। छोटे छोटे बच्चे अखाड़े के करतब दिखाते हुए जा रहे थे, उनके पीछे युवाओं ने भी करतब दिखाए। नगर कीर्तन दोपहर 3 बजे निकला, जो शाम 7 बजे एबी रोड स्थित गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने जत्थे का स्वागत कर पुष्प वर्षा की और जल सेवा भी की।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.