Tuesday 31 July 2018

जितेंद्रसिंह गौड़ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त | Kosar Express


देवास। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव की सहमति से मप्र प्रभारी महासचिव हरीश पंवार, सचिव अंकुर वर्मा द्वारा सर्वाधिक मेंबरशिप एवं सक्रियता को देखते हुए एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़ को युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जितेंद्र गौड़ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्रमिक नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष सौभाग्यसिंह गौड़ के भतीजे हैं। गौड़ के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सज्जनसिंह वर्मा, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम होलानी, शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, सेवादल मुख्य संगठक अजीत भल्ला, ज्ञानसिंह दरबार, उमेश गौड़, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम मुकाती, हफीज घोसी, निगम नेता प्रतिपक्ष विक्रम पटेल, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह बैस, नरबत सोलंकी, धीरज कल्याणे, ईशान राणा आदि ने हर्ष जताया है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.