Sunday 15 April 2018

लड़की को किडनैप कर 10 दिनों तक किया रेप, मना करने पर बिजली के तार से करता था पिटाई

दिल्ली के अमन विहार इलाके में 19 साल की लड़की को किडनैप कर 10 दिनों तक रेप करने का मामला सामने आया है।

सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली. दिल्ली के अमन विहार इलाके में 19 साल की लड़की को किडनैप कर 10 दिनों तक रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की को बिजली के तार, बेल्ट और डंडे से पीटा गया। उसके शरीर पर कई जगहों पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। आरोपी की एक गलती का फायदा उठाकर लड़की मौका देख भाग निकली और अपने घर पहुंच गई। अभी उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, लेकिन अभी तक वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

30 मार्च को हुई थी किडनैप
11वीं में पढ़ने वाली पीड़िता ने बताया कि 30 मार्च को वो कुछ सामान लेने के लिए मार्केट गई थी। इसी दौरान आरोपी कुलदीप ने बंदूक दिखाकर उसे किडनैप कर लिया। फिर लड़की को अमन विहार के एक मकान में ले गया। वहां कुलदीप ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
'शोर मचाने पर तेज साउंड कर बजाता था गाने'
लड़की का आरोप है कि बंधक बनाकर कुलदीप 10 दिनों तक मारपीट और रेप करता रहा। जब लड़की विरोध करती थी तो उसे बिजली के तार, बेल्ट और डंडे से पीटता था। यहां तक की जब वो शोर मचाती थी तो कुलदीप तेज साउंड कर गाने बजाने लगता था।
कैसे फरार हुई लड़की?
लड़की ने बताया कि कुलदीप उसके हाथ-पैर बांधकर रखता था। खाना देने के वक्त ही रस्सी खोलता था। लेकिन एक दिन कुलदीप रस्सी खोलने के बाद वापस बांधना भूल गया। मौके का फायदा उठाकर पीड़िता एक छोटी सी खिड़की से बाहर निकल गई। फिर जैसे-तैसे अपने घर पहुंची।
बुरी हालत में पहुंची घर
लड़की की मां ने बताया कि जब उनकी बेटी घर पहुंची तो उसकी हालत बहुत खराब थी। वो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। शरीर पर चोट के कई निशान थे। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.