देवास। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन अपने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इमसें देवास की सोनकच्छ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को टिकट दिया है। अब उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर से होगा। इस सीट पर पिछली बार भाजपा ने राजेंद्र वर्मा को टिकट दिया गया था, जिन्हें सज्जन वर्मा के सामने हार का सामना करना पड़ा था। हालंकि राजेश सोनकर का टिकट भाजपा की पहली सूची में हो फाइनल हो गया था।
आपको बता दें कि राजेश सोनकर को पहली बार सोनकच्छ विधानसभा से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। राजेश सोनकर 2013 में इंदौर की सांवेर विधानसभा से चुनाव जीत चूंकें हैं। सोनकच्छ विधानसभा के दोनों प्रत्याशी मुख्य रूप से इंदौर के रहने वाले हैं।
सज्जन वर्मा का गढ़ माना जाता है सोनकच्छ
1985 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर सोनकच्छ सीट से सज्जनसिंह वर्मा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वे 1998, 2003, 2008 और 2018 के चुनाव में चुनाव लड़े और जीत हासिल की। वर्तमान में सोनकच्छ से ही विधायक हैं। पूर्व में दो बार प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2009 में देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके अलावा मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम अध्यक्ष (भारत सरकार उपक्रम) रहे चुके हैं। कांग्रेस पार्टी से सज्जन वर्मा को कई बड़ी जिम्मेदारियां मिली है।
54 वर्षीय राजेश सोनकर वर्तमान में इंदौर भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हैं। 2013 में इंदौर की सांवेर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक भी रह चुके हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा के प्रमुख दलित नेता हैं इसलिए भाजपा ने उन्हें पहली बार सोनकच्छ से विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है।
सज्जन वर्मा और राजेश सोनकर के बीच टक्कर
बात की जाए तो इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे राजेश सोनकर को ये चुनाव जीतने के लिए काफी एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। क्योंकि इस सीट पर सज्जन वर्मा लगातार ही चुनाव जीतते आएं हैं और ये सीट हमेशा से कांग्रेस के कब्जे में रही है। 2013 में सोनकच्छ विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेंद्र वर्मा ने जीत दर्ज की थी। पिछला चुनाव सज्जन वर्मा ने भाजपा के राजेंद्र वर्मा को करीब 10 हजार वोटों से हराया था।
कुल मतदाता - 2 लाख 33 हजार से ज्यादा मतदाता
पुरुष मतदाता - 1 लाख 20 हजार
महिला मतदाता - 1 लाख 13 हजार
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.