देवास। देवास की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा का दोस्त उसको भोपाल ले गया और उसके साथ एक होटल में ज्यादती की थी। करीब एक वर्ष पहले हुई इस घटना में पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपित दोस्त के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक देवास में रहने वाली 18 वर्षीय लड़की जो कि 11 वीं में पढ़ती है। छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि साथ पढ़ने के दौरान उसकी दोस्ती साहिल से हो गई थी। उनके बीच बातचीत होने लगी थी। 23 जून 2022 को साहिल घुमाने के बहाने से उसे अपने साथ भोपाल लाया था। होटल में साहिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। देवास वापस लौटने के कुछ दिनों बाद साहिल ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी थी। पिछले दिनों छात्रा ने घटना के बारे में परिजन को बताया। इसके बाद देवास थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी। देवास पुलिस ने शून्य पर अपहरण, दुष्कर्म का केस दर्ज कर केस डायरी हनुमानगंज थाने भेज दी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तार के लिए देवास जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.