देवास। संस्था बुद्धिजीवी और मोती बंगला स्थित यशवंत कॉलोनी परिवार के सदस्यों द्वारा एक अप्रेल से निरंतर प्रतिदिन बदल-बदल कर खाना तैयार कर भोजन के पैकेट जरुरतमंदों को वितरण के लिए पुलिस विभाग को दिये। पुलिस विभाग द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक यह भोजन के पैकेट निरंतर पहुचाए गये। वाही भोजन के 50 पैकेट नगर निगम को भी सौंपे गए जो जरूरतमदों क़ो वितरित किये गए। (60 वां दिन) 30/05/2020 को इस भोजन वितरण सेवा का समापन किया गया। विश्व स्तरीय कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए 1 अप्रैल 2020 दिनांक 30 मई 2020 तक संस्था बुद्धिजीवी परिवार द्वारा निरंतर जनसेवा, मानव सेवा के इस महायज्ञ में थोड़ी सी आहुति देकर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस करना सच्चे सेवक होने का प्रमाण रहा। संस्था बुद्धिजीवी किसी जाति धर्म, पार्टी या व्यक्तिगत नहीं है और ना ही संस्था शासन से अनुदान प्राप्त है। संस्था का संचालन संस्था परिवार जनों ने मिलकर ही किया है और कर रहे हैं। संस्था बुद्धिजीवी परिवार में सभी सम्मानित कॉलोनीवासी, समाज सेवी, पत्रकार साथी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों सहित व्यापारी और दानदाताओं के तन मन धन सहयोग से ही संस्था ने एक परिवार के रूप में गरीब मजदूर, मजबूर व अप्रवासी भाइयों की सेवा करने में 60 दिनों का सफर तय किया है। दिनांक 30/5/ 2020 को दो माह की सेवा को कुछ समय का विराम देते हुए समापन कार्य की औपचारिकता की गई है। युवा, कर्मवीर, लाड़ले जो राजनीति से ऊपर उठकर मानवता और इंसानियत को सर्वोपरि मानने वाले सांसद महेंद्र सिंह जी सोलंकी ने संस्था में पधार कर संस्था बुद्धिजीवी परिवार के सभी सदस्यों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रशंसा भी की। इस अवसर पर एनसी एच स्कूल की चेयरमैन श्रीमती सुषमा अरोरा और पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, दीपक विश्वकर्मा, विजेंद्र उपाध्याय, राहुल परमार, बाबू भाटिया, मोहनीश वर्मा, मयूर व्यास, जितेंद्र शर्मा, अरुण परमार, धर्मेंद्र पिपलोदिया, रोहित चौहान, विनोद जैन, शेखर कौशल, नमईश तिवारी, रईस खान सहित पुलिस एसआई श्रीमती लीला सोलंकी, आरक्षक श्रीमती स्वाति बघेल, नूरजहां, वाहन चालक अखिलेश सिसोदिया और जनसंपर्क विभाग के कासिम खान, जन साहस के करण राठौर जी व संस्था परिवार के सभी सदस्य और सहयोगी उपस्थित रहे। सेवा समापन के इस अवसर पर बुद्धिजीवी के संस्थापक पंडित अजय शर्मा ने सेवा और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.