देवास। प्रदेश में शिवराज सरकार ने अपने पांच कैबिनेट मंत्रियों के साथ पहली बैठक की, बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके तहत हर निकाय में प्रशासकीय समिति बनेगी। नगर निगम में महापौर और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष प्रमुख होंगे। यह व्यवस्था करीब 1 साल तक लागू रहेगी।
कोरोना संक्रमण के चलते निकायों के चुनाव फिलहाल नहीं होंगे। देवास के पूर्व महापौर सुभाष शर्मा को महापौर का पद फिर से दिया गया है। जनवरी में सुभाष शर्मा का महापौर का कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन पुनः सुभाष शर्मा को एक साल के लिए देवास का महापौर बना दिया गया है। नगर निगम में महापौर और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष को पुनः पदभार दिया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.