गुरुवार, 30 जनवरी 2020

पूर्व सांसद और विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार | Kosar Express

दिल्ली के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली

ऊंटवाल 5 बार विधायक, एक बार देवास से सांसद रहे


आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।

ऊंटवाल 5 बार विधायक रहे। आलोट से1998, 2003, 2008औरआगर मालवासे 2013,2018 में विधायक रहे। 2014 में देवास से पहली बार सांसद बने। हालांकि, 2018 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने यह लोकसभासीट छोड़ दी थी।


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया दुख
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश के आगर के विधायक मनोहर उंटवाल के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।




मैंने अपना व्यक्तिगत मित्र खोया: शिवराज
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज ही सवेरे श्री मनोहर ऊंटवाल जी ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है।

श्री मनोहर ऊंटवाल जी मेरे व्यक्तिगत मित्र थे, भाई थे, निकट सहयोगी थे। मध्यप्रदेश भाजपा ने अपने प्रिय कार्यकर्ता को खोया है और मैंने अपने व्यक्तिगत मित्र को। भगवान उनके परिवार को यह असह्य वेदना सहने की शक्ति दे। बड़े गौर से सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्ताँ कहते, कहते।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.