Thursday 9 May 2019

Video | Dewas - पुलिस ने लूट का 24 घंटे में किया खुलासा, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई थी लूट | Kosar Express


देवास। एस. पी. चंद्रशेखर सोलंकी के मार्गदर्शन में जिले के अनेक कत्ल और लूट के मामले निरंतर सुलझाए जा रहे हैं।  इसी कड़ी में थाना पीपलरावाँ  क्षेत्र में ग्राम पीर पाड़लिया के निकट 6 मई को सुबह 10 बजे देहरिया साहू निवासी निवासी पिंटू पिता देवी सिंह से कलेक्शन के 43 हजार रुपये से अधिक एवं मोबाइल और लैपटॉप लूटने वाले लुटेरों को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया हैं। 

पत्रकार वार्ता में इस मामले का खुलासा करते हुए  एस. पी. चंद्रशेखर सोलंकी ने सहयोगी अधिकारियों के बीच बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। और लूट की राशि सहित लैपटॉप और मोबाइल को लुटेरों ने जलाया था वह भी बरामद कर लिया गया हैं। आरोपी सुनील पिता मांगीलाल बलाई निवासी पीर पाड़लिया, जगदीश उर्फ  नाना बलाई निवासी ग्राम संमस खेड़ी, संजू उर्फ संजय बलाई निवासी संमस खेड़ी को गिरफ्तार कर लिया हैं। मुख्य आरोपी भगवान सिंह बलाई निवासी पीर पाड़लिया फरार हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.