देवास। भोपाल न्यायालय में पदस्थ रहे न्यायाधीश महोदय महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने पद से इस्तीफा देकर देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद बनने के लिए भाजपा में दाखिला ले लिया है भाजपा कार्यालय में प्रथम आगमन पर पत्रकारों से चर्चा मैं महेंद्र सिंह सोलंकी ने अनेक सवालों के जवाब दिए जब उनसे सवाल किए की राजनीति में आने का कारण क्या हैं, तो जवाब मिला कि यहां न्याय क्षेत्र में दायरा कम हैं, अब जनता से पूर्व न्यायधीश महेंद्र सिंह सोलंकी भाजपा और प्रहलाद टिपानिया भजन गायक कांग्रेस वोट मांग रहे हैं। मतदाताओं की राय हैं, कि भारत में गरीब और किसानों को कभी न्याय नहीं मिलता और राजनीति में तो न्याय की उम्मीद ही बेकार हैं। भाजपा कांग्रेस के पूर्व न्यायधीश और भजन गायक में से मतदाता अभी तो भजन गायक को पसंद कर रहे हैं। न्यायाधीश पर भरोसा नहीं हैं, लेकिन समय क्या करवट लेगा यह आने वाला समय ही बताएगा।। जो न्याय क्षेत्र को छोटा दायरा बता सकता हैं। उसका इंसाफ कैसा होगा राजनीति में यह जनता समझ नहीं पा रही हैं, कुछ भाजपाई भी कह रहे हैं, कि पूर्व न्यायधीश देवास शाजापुर लोकसभा सीट शायद ही बचा पाएंगे।
OSD प्रवीण कक्कड़ ट्रांसफर उद्योग का पैसा दबाकर बैठे थे। यह कहना है भाजपा विधायक मनोहर ऊटवाल का। ऊटवाल ने OSD के यहाँ हुई छापेमारी पर बोलते हुए कहा कि एमपी में जो ट्रांसफर उद्योग शुरू हो गया था, और जो ट्रांसफर उद्योग के माध्यम से लोगो से लाखो रुपयो की लूट हो रही थी। वो सारा पैसा इकठ्ठा करके OSD बैठे थे, सही समय पर कुछ जांच एजेंसियो ने छापा मार दिया, जहाँ दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। OSD के यहाँ से इतनी बड़ी मात्रा में कैश पकड़ाना अपने आप में यह एक बड़ा अपराध है। प्रदेश की जनता इन्हें माफ़ नही करेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.