लड़की को काम दिलवाने के बहाने देवास बुलाया, और चार लड़को ने किया गैंगरेप
![]() |
19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार |
आरोपियों में एक लड़की भी शामिल
पीड़िता लड़की, आरोपी लड़की श्रुति उर्फ रश्मि के कहने पर देवास आयी थी। श्रुति द्वारा पीड़िता लड़की को के बहाने देवास बुलाया था। आरोपी लड़की श्रुति देवास के अग्रवाल नगर में रहती है। वो मूलतः इंदौर के पीपल्याहाना की है। एक साल से खुद भी घर से गायब है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार गैंग रेप पीड़ित 19 वर्षीय लड़की खरगोन जिले के कसरावद की है जो की फिलहाल उज्जैन में रहती है। श्रुति द्वारा पीड़िता लड़की को काम दिलाने के बहाने देवास बुलाया था। सोमवार रात 9 बजे वह बस स्टैंड पहुंची। श्रुति को फोन लगाया तो आरोपी मनोज उर्फ सन्नी वहां पहुंचा। आरोपी ने बोला श्रुति ने भेजा है। इसके बाद बाइक पर बैठाकर स्टेशन रोड पर सुनसान जगह पर ले गया। जहां तीन और लड़के पहले से मौजूद थे। सभी ने उसके हाथ पेड़ से बांधकर बारी.बारी से दुष्कर्म किया। एक वाहन आने पर आरोपी भाग गए। लड़की जैसे तैसे सोमवार रात में थाने पहुंची। जांच के बाद सुबह पुलिस ने चार युवकों और लड़की पर केस दर्ज किया है। आरोपी मनोज का आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस ने मनोज और श्रुति को राउंडअप कर लिया है।
ये भी पढ़ें-
Tikamgarh: भाजपा नेता ने महिला सब-इंस्पेक्टर को लात मारी, वर्दी पर हाथ डाला
बुराड़ी केस : 11 पाइप, 11 खिड़कियों के बाद अब वेंटिलेशन में 11 लोहे की रॉड ने बढ़ाया सस्पेंसमुस्लिम युवक ने जान पर खेलकर भीड़ से बचाई पांच हिंदुओं की जान
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.