Saturday 28 April 2018

मुझे अपने सीने पर गर्व है: दिव्यांका त्रिपाठी


टीवी की फेमस ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक कमेंट पर करारा रिप्लाई किया है। हाल ही में उन्होंने पति विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर शेयर की है। कुछ लोगों ने इस पर भद्दे कॉमेंट्स किए। फोटो में दिव्यांका ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ है और उन्हें कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं उन्हें डीसेंट कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई। दिव्यांका ने कॉमेंट करने वाले को ब्लॉक करने के बजाय जवाब दिया। अब दिव्यांका के फालोअर्स भी उनके समर्थन में आ गए हैं। 

दिव्यांका के लिए कॉमेंट में लिखा था, ‘तुम्हारे कपड़े हमेशा वल्गर रहते हैं। लगता है कि तुम चेस्ट एरिया पर जानबूझकर टाइट कपड़े पहनती हो। यह बेहद घटिया और फूहड़ लगता है। सुधर जाओ थोड़ा बेशरम।‘
दिव्यांका त्रिपाठी ने जवाब दिया, ‘मुझे अपने सीने पर गर्व है और किसी भी महिला को इस पर शर्म नहीं होनी चाहिए। भगवान ने हमें यह आकार किसी वजह से दिया है। इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। अच्छा हुआ तुमने यह टॉपिक उठाया। 

इंसानों ने पहले खुद को ढकने का चलन सर्दी और गर्मी से बचने के लिए शुरू किया था न कि किसी शोहदे से बचने के लिए क्योंकि पहले लोगों की नजरें ऐसी नहीं थीं। जाकर अजंता एलोरा देखो तो ईश्वर तुम्हें बेहद खूबसूरत प्राकृतिक रूप में दिखाई देंगे। हर महिला देवी है और देवियों को उनके कपड़ों की अधिकता और कमी से परिभाषित नहीं किया जा सकता बल्कि उनके कर्मों और शक्ति से। इसलिए सम्मान करो।‘ 


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.