सोमवार, 16 मार्च 2026

देवास में सर्वधर्म रोजा इफ्तार का आयोजन, एक जाजम पर बैठे सभी धर्मों के लोग, शहर काजी ने की अमन-भाईचारे की दुआ | Kosar Express

 

देवास में रमजान के पाक महीने में भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। बीएनपी रोड स्थित गढ़वाल गार्डन में सर्वधर्म रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी।


कार्यक्रम का आयोजन अफाक एहमद शेख मौलाना के इसाले सवाब के लिए किया गया। कार्यक्रम के आयोजक और प्रदेश सचिव यूकां नईम एहमद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सर्वधर्म रोजा इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दोनों समुदाय के लोग मिलकर इफ्तार की तैयारी भी करते हैं। इस अवसर पर शहर काजी अबुल कलाम ने कहा कि रमजान का महीना अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने देश और प्रदेश की तरक्की के साथ समाज में सद्भाव और शांति बनी रहने की दुआ की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र प्रो कबड्डी संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी पिंटू भैया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी मौजूद रहे।

इफ्तार कार्यक्रम में राजेंद्र मालवीय, प्रदीप चौधरी, शौकत हुसैन, जयसिंह ठाकुर, भगवान सिंह चावड़ा, रितेश त्रिपाठी, गुरुचरण सलूजा, संजय कहार, जाकिर उल्लाह शेख, सैयद महेशर अली, जुगनू अली, एजाज नीलम, जितेंद्र सिंह मोंटू, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, अनिल गोस्वामी, रोशन रायकवार, शाजी हाशमी, कल्याण सिंह पवार, शाहिद मोदी, प्रतीक शास्त्री, रूपेश कल्याणे, नरेंद्र यादव लल्ला, रईस कामदार, आरिफ मेव, मोनू शर्मा, मलखान सिंह देवड़ा, राहुल पवार, देवेंद्र बाबा, अब्दुल हकीम पठान, अयूब भारती, वसीम हुसैन, पार्षद जाहिद पठान, जितेंद्र सिंह गौड़, हारीस गजधर, असलम मिर्जा, महेश गढ़वाल, तौसीफ पठान, अंकित जैन, गौरव राठौर, अशरफ नागोरी, वसीम खिलजी, सरफराज अहमद सिद्दीकी, पंकज सिंधी, राजू पटेल, अबरार गांधी, मजहर शेख, नवाब मिर्जा, अफजल मंसूरी, पार्षद सोहेल चिश्ती, सोहेल अली, हाजी गोलू भाई, सलमान बैग, शाहरुख पटेल, शाहबाज शेख, सरवर खान, नदीम मंसूरी, गुलाब सिंह सरपंच, निखिल गौड़, शाहआलम बेग, अंकित जोशी, अमित गोसेन, महेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उबेद शेख ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.