Wednesday 2 May 2018

DOCTOR पर महिला डॉक्टर पर बलात्कार का आरोप


इंदौर / इंदौर में एक महिला डॉक्टर ने पुरुष डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। बड़ी बात है कि, युवती के साथ मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई और प्यार का झांसा देकर डॉक्टर ने उसे फंसाया और फिर यौन संबंध बनाए। 

बीती रात भंवरकुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि, संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज बॉयज हॉस्टल में रहने वाले डॉ. बसंत निगवाल ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेडी डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि, उसकी डॉ. बंसत निगवाल से फेसबुक के माध्यम से लगभग साल भर पहले दोस्ती हुई थी। बातचीत के साथ यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गयी।

जांच अधिकारी सी.एस. चैहान ने बताया कि, शादी का झांसा देकर बसंत निगवाल उसे मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन 25 अप्रैल को पीड़िता को मालूम पड़ा कि, बसंत अपने गृह जिले धार में किसी अन्य युवती से सगाई कर शादी करने वाला है, तब पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। जीरो में प्रकरण दर्ज करते हुए, मामला संयोगितागंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.