Thursday 14 January 2021

Video | Dewas - महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से विशेष अभियान शुरू, 26 जनवरी तक चलाया जाएगा अभियान | Kosar Express

 


देवास। महिला सुरक्षा को लेकर इन दिनों पुलिस की तरफ से विशेष अभियान शुरू किया गया है। 26 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने की है। जिले में इसे लेकर विशेष गतिविधियों का आयोजन पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। सभी थानों में महिला सुरक्षा को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। बस सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर भी पोस्ट चस्पा किए जा रहे है। पोस्टरों में छेड़छाड़ सहित अन्य नारी सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को शामिल किया गया है। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की रोकथाम एवं उनकी सुरक्षा के लिए सम्मान अभियान शुरू किया गया है इसी अभियान को जनता के बीच लाने के लिए देवास पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हस्ताक्षर अभियान अपने आफिस के बाहर से शुरू किया है पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि लोग महिला सुरक्षा के लिए आगे आएं इसी कड़ी में साबरा अंसारी डीएसपी महिला प्रकोष्ठ ने जन जागरण अभियान भी चलाया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.