Wednesday 2 December 2020

Dewas - शुक्रवारिया हाट में मिलावटी मिर्च, मसाले के कारखाने का किया पर्दाफाश, मसालों में रासायनिक कलर मिलाकर की जाती थी पैकिजिंग, 15 लाख से अधिक के नकली मसाले एवं अन्य सामग्री बरामद | Kosar Express

 



देवास। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में मिलावट खोरों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देवास जिले में “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। आज नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) किरण कुमार शर्मा के नेतृत्व में देवास पुलिस एवं खादय सुरक्षा विभाग देवास की संयुक्त टीम द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान 13 क्विंटल सामग्री जप्त की गई जिसकी बाजार कीमत 15 लाख 70 हजार 800 रुपए है।

उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) किरण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यवाही के दौरान शुक्रवारिया हाट स्थित एक दुकान से आरोपी रमेश साहू पिता स्व. चांदमल साहू उम्र 55 साल निवासी शुक्रवारिया हाट देवास के कब्जे से मिलावटी मसाले जैसे लाल मिर्च, धानिया, हल्दी आदि मसाले लगभग 13 क्टिंवल कीमत 15 लाख 70 हजार 800 रुपए का नकली मिलवाटी माल जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी रासायनिक नारंगी एवं लाल कलर मिलाकर उनकी पैकिंग कर पैकेट को बाजारों में उच्च दामों में सप्लाई करता था। खादय सुरक्षा विभाग देवास की टीम द्वारा विधिवत रूप से नमूना लेकर जप्त किया गया। इस आधार पर से थाना कोतवाली देवास पर अप.क्र .862 / 2020 धारा 272 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। उन्होंने बताया कि इस तरह के रासायनिक कलर मसाले में मिलावट से कसरजनक घातक होते है। आरोपी को हिरासत में लेकर से विस्तार पूर्वक पूछताछ की जा रही है।

उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने बताया कि आरोपी द्वारा खडे मसाले मिर्च, धानिया, हल्दी को बाजार से खरीदकर चक्की एवं ग्राइण्डर की मदद से पीसकर उसमें अमानक नारंगी एवं लाल रंग के रसायन आदि मिलाया जाता हैं। उक्त मसाले की पैकिंग कर मार्केट में उच्च दामों में सप्लाई की जाती है। उन्होंने बताया कि जप्तशदा सामग्री 13 क्टिवंल मसाला, चक्की, ग्राईण्डर एवं नारंगी एवं लाल रंग के रसायन जिनकी कुल कीमत लगभग 15 लाख 70 हजार 800 रुपए बरामद किये गये।

कार्यवाही के दौरान निरीक्षक उमराव सिंह, उप निरीक्षक दीपक कम्बाले, उप निरीक्षक कृष्णा सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक संजय तंवर, प्रधान आरक्षक खलील खान, प्रधान आरक्षक शारदा, आरक्षक मनोज पटेल, आरक्षक रवि गरोडा, होमगार्ड सैनिक जयइन्द्रा उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.