Saturday 31 October 2020

Video | Dewas - युवक-युवतियों के रोमांस की जगह बन गए शहर के कॉफी शॉप, केबिन में लड़के लड़कियां इश्क फरमाते और करते हैं अश्लील हरकते | Kosar Express

 


  • अश्लीलता परोस रहे शहर के कैफे
  • कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे शहर में कॉफी शॉप और टी पॉइंट
  • समय रहते अंकुश नही लगाया तो होगा बड़ा हादसा

देवास। पिछले एक साल में शहर कैफे संस्कृति और कॉफी शॉप की भरमार सी हो गयी है अचानक यहां के युवा लड़के लड़कियों चाय और कॉफी की दुकानों रेस्टोरेंट पर बड़ी तादाद में पाए जाने लगे हैं, कॉलेज, स्कूल से पढ़ाई के बीच या फिर कोचिंग क्लास वाली संस्कृति के नए लडके लड़कियां यहां आजकल बहुत पाए जाते हैं। घर से पढ़ने या अन्य किसी काम से निकले ये लड़कियां या लड़के शाम होते होते यहां भीड़ भरी नव संस्कृति में ढलते देखे जा सकते है..

कई कैफे अंदर अश्लीलता के अड्डे बने हुए है
शहर में अनेक कॉफी शॉप्स और कैफे केबिन सिस्टम के तहत नए उम्र के लड़के लड़कियों के लिए इश्क लड़ाने के अड्डे बन गए है। ये कैफे इन्हें यहां एकांत उपलब्ध करवाते है, रूम ओर केबिन में ये लड़के लड़कियां इश्क फरमाते और अश्लील हरकते करते हुए केबिन में प्रेमालाप करते है।
इनकी इसी अश्लीलता का हमने स्टिंग ऑपरेशन किया जिसमें अनेक कैफे और कॉफी शॉप्स में ऐसे नई उम्र के युवक युवतियां प्रेमालाप करते पाए गए। घर से अपने माता-पिता को झूठ बोल कर ये इन प्यार करने के नाम पर  अश्लील हरकते करने के लिए इन कैफे हाउस में मिलते है। कभी स्कूल के नाम कभी कोचिंग क्लासेस के बहाने से या अन्य तरीकों से ये इंटरनेट और मोबाइल का बेजा इस्तेमाल करते हुए परिवार के साथ खुद के जीवन से खिलवाड़ करते हुए धोखा दे रहे है।

अलग अलग समुदाय के कभी भी बड़ा सम्प्रदायिकता हादसा हो सकता
शहर में व्याप्त ऐसे कैफे और कॉफी शॉप्स में लगातार शिकायते आने के बाद हमने सूक्ष्म स्टिंग्स ऑपरेशन के द्वारा जाना कि यहां आने वाले लड़के लड़कियों विभिन्न समुदायों के भी रहते है ऐसे में कभी भी इनके कारण यहां बड़ा साम्प्रदायिक हादसा भी होने की आशंका बनी रहती है। इन कॉफी शॉप्स में आए दिन होने वाले विवाद का कारण भी ये केबिन सिस्टम एकांत और अश्लीलता भरा रोमांस के रिश्ते है जिसमे लड़के एक दूसरे को किसी भी हद तक जाकर भिड़ने से बाज नही आते है हाल ही में ऐसे अनेक हादसों से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में जांच की जा सकती है जिसमे पता चल जाएगा कि पिछले छः महीने में ऐसे विवादों की संख्या लगातार बड़ी है।

पुलिस का कहना कार्यवाही करेंगे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि हमारे द्वारा समय समय पर इस बारे में कार्यवाही की जाती रही है हाल ही में हुए विवाद के बाद भी हमने कड़ी कार्यवाही की है शहर के वातावरण को दूषित नही होने दिया जाएगा, गेर कानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज राजानी का कहना है कि शहर में ऐसी वाहियात गतिविधियां आपके द्वारा जानकारी में आई है ये इन लडके लड़कियों द्वारा अपने परिवार और स्वयं के साथ छलावा है, अनैतिक कार्य अगर शहर में हो रहे है तो ऐसी कार्यवाही बर्दाश्त नही की जाना चाहिए कानूनी रूप से इन पर शिकंजा कसना होगा अन्यथा नई पीढ़ी प्रेम प्यार और मोहब्बत के फेर में खुद को बर्बाद कर रही हैं।


देखें वीडियो

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.