Wednesday 16 September 2020

Video | Dewas - भाजपा सरकार की मंत्री उषा ठाकुर के वाहन पर लगा उल्टा तिरंगा, देवास में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आईं थी उषा ठाकुर | Kosar Express

देवास। देवास में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आईं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर अपने शासकीय वाहन में उल्टा राष्ट्रध्वज तिरंगा लगाएं पूरे शहर भर के कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। मीडिया द्वारा जब यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया तो पहले तो उन्होंने इस बात को स्वीकार नहीं किया, फिर वही इसे मानवीय भूल बताते हुए माफी मांगी एवं कहा की यदि ऐसा हुआ है तो यह बड़ी भूल है। इस मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी का कहना है कि शिवराज सरकार के सारे मंत्री सत्ता में मदहोश है केवल भ्रष्टाचार पर शिवराज सरकार का ध्यान है यह सरासर राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला है जिस पर तुरंत प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.