Friday 17 July 2020

Dewas - नगरीय निकाय चुनावों के पार्षद पदों को दिया आरक्षण, पार्षद के आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्षद पदों के आरक्षण की लिस्ट की जारी, जिसमें 45 वार्डो के लिए आरक्षण में 23 महिला व 22 पुरुषों को आरक्षण दिया गया | Kosar Express


देवास। आने वाले समय में नगरीय निकायों के चुनावों की लिस्ट आज जारी कर दी गई। जिसमें शहर के सभी 45 वार्डों में पार्षद पद हेतु आरक्षण की घोषणा कर दी गयी है। जिनमें 45 वार्डों के लिए हुई आरक्षण प्रक्रिया में 23 महिलाओं व 22 पुरुषों के लिए लॉट डाले गए है। इस जानकारी से यह तय हुआ है कि किस वार्ड का प्रतिनिधित्व किस जाति, वर्ग या महिला पुरुष के खाते में रहेगा। आरक्षण में दि जानकारी के अनुसार एसटी व एससी में 4 पुरूष व 37 महिलाओं को आरक्षित किया गया है, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 2, 5 14, 33, 29 है, वहीं पुरूष के लिए 15, 18, 33, 43 आरक्षित किये गए है। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 6, 41, 21, 32, 24, 19 है, वहीं पुरूष के लिए 16, 23, 30, 39, 34 आरक्षित किये गए है। महिला सामान्य वार्ड क्रमांक 3, 10,11, 13, 17,22,  27, 36, 38, 44, 45 आरक्षित किये गए है। पुरूष सामान्य वार्ड क्रमांक 1, 7, 8, 9, 12, 20, 25, 26, 28, 31, 40, 42 वार्ड आरक्षित किये गए है।
नगरीय चुनावों के लॉट जारी होने से भावी पार्षद के ख्वाब देखने वालों ने अपने अपने हिसाब से अब तामझाम सोच लिये है।
देखा जाये तो नगरीय निकाय चुनावों में राज परिवार की भूमिका अहम रही है वहीं 3 दशकों से भाजपा का ही राज रहा है। ऐसे में कांग्रेस के स्वरूप को बताना आगामी चुनाव के लिये मुश्किल होगा। मध्यप्रदेश में उपचुनावों के दौर का जैसा सिलसिला चल रहा है उसके मुताबिक 25 सीटों का इन नगरीय चुनावों पर भी असर पढ़ना है। आगामी नगरीय चुनावों का स्वरूप 45 वार्डों के पार्षद चुनावों में रणनीति का स्तर भी जस का तस कहा जा सकता है। अब नगरीय चुनावों की घोषणा होने में भी समय नहीं है जो गणितीय समीकरण की उठापटक राजनैतिक स्वरूप को ओर भी मज़ेदार बनाने में अपना अस्तित्व छोड़ेंगे।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.