Saturday 2 May 2020

Dewas - मजदूर दिवस पर मजदूरों को खिलाई खीर पूरी | Kosar Express

शहडोल और उमरिया के मजदूर 40 दिन से फंसे है लॉक डाउन में

देवास। मजदूर दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से मजदूरों के लिए भोजन के साथ खीर पूरी का वितरण किया गया। सभी मजदूरों के साबुन से हाथ धुलाई के बाद हाथों को सेनिटाइज किया गया और सभी मजदूरों को मास्क का वितरण भी किया गया। देवास के मेंड़की रोड़ पर ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के श्रमिक 40 दिन से लॉक डाउन के कारण यहां पर फंसे हुए हैं। दयनीय स्थिति में ओर मच्छर मक्खी के बीच में यह लोग अभाव ग्रस्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
समाजसेवी साधना प्रजापति ने प्रशासन को पूर्व में ही अवगत कराया था कि शहडोल और उमरिया के 55 के लगभग मजदूर अपने शहर वापस लौटना चाहते हैं लेकिन प्रशासन ने इनकी कोई सुध नहीं ली। इनकी भोजन की व्यवस्था नगर निगम के फूड काउंटर ओर नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से की जा रही है।
सुश्री प्रजापति ने इन मजदूरों को शीघ्र ही इनके गृह क्षेत्र पहुंचाए जाने के लिए जिलाधीश ओर अनुविभागीय दंडाधिकारी को ई मेल के माध्यम से सुचना की है।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.