Sunday 4 August 2019

Video | Dewas - कीचड़ यात्रा निकाल कर महापौर और सभापति की तस्वीरों पर लगाया कीचड़ | Kosar Express


देवास। नगर निगम सीमा के वार्डो मे कीचड़ की समस्या समाधान के लिए वार्ड पार्षद कीचड़ मे बैठ,लेटकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम मे जनता के प्रतिनिधि लापरवाही की सीमा से भी पार हैं और जनता परेशान है।

नगर निगम के सभी वार्डो के निवासी कीचड़ से परेशान होकर पार्षदों को कोस रहे हैं और पार्षद नगर निगम प्रशासन को जिम्मेदार बताकर धरना,प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे मे समाजसेवी एडव्होकेट और निर्दलीय विधायक का चुनाव लड़ने वाली जागरुक नागरिक साधना प्रजापति मित्रमंडल ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। साधना प्रजापति मित्रमंडल ने शहर के सभी वार्डो से प्रतीकात्मक कीचड़ इकट्ठा किया और कीचड़ यात्रा का नाम देकर नगर निगम परिसर मे आ गये। नगर निगम परिसर मे महापौर और सभापति की तस्वीरों का कीचड़ से अभिषेक किया। इस अनोखे प्रदर्शन से जनप्रतिनिधियों को जगाने की चर्चा जनता चटखारे लेकर कर रही है ।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.