Thursday 20 December 2018

Dewas - मनुष्य को संसार सागर में मेहनत करके धन कमाना चाहिए बेइमानी से नही - पं.काशी महाराज | Kosar Express



देवास। संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतर्गत आवास नगर स्थित महाकाल गार्डन में महिला मण्डल द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिन बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओ ने श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया एवं पाण्डाल को गुब्बारे से सजाया गया। 


पं. काशी महाराज ने कहा कि मनुष्य को संसार सागर में मेहनत करके धन कमाना चाहिए बेइमानी से नही, क्योंकि मेहनत से कमाया धन व्यक्ति के जीवन में सुख देता है। छल से कमाया धन व्यक्ति दुख ही देता है। राजा बली की कथा का वर्णन करते हुए भक्तों को भावविभोर कर दिया। देव एवं दानव के अंतर बताते हुए पंडित जी ने कहा कि जो मोहिनी को देखकर आकर्षित हो तो राक्षस और मोहन की ओर आकर्षित हो तो देव है। मनुष्य को संसार सागर में मेहनत करके धन कमाना चाहिए बेइमानी से नही, क्योंकि मेहनत से कमाया धन व्यक्ति के जीवन में सुख देता है। छल से कमाया धन व्यक्ति दुख ही देता है। राजा बली की कथा का वर्णन करते हुए भक्तों को भावविभोर कर दिया। व्यासपीठ की आरती के मुख्य अतिथि राजेश यादव, मनीष सेन, अर्जुन चौधरी, मनीष काका, राजेंद्र पटेल, रामदेव श्रीवास्तव, मोहित शर्मा, रवि वर्मा, राजकुमार दरबार, ओमप्रकाश सेन, गोविंदसिंह बैस, मयूर दुबे, रोहित वर्मा कान्हा खंडेलवाल, संजू धाकड़, राज वर्मा पार्षद मित्र मंडल आदि ने की। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र रेनीवाल ने किया। आभार पार्षद राज वर्मा ने माना।




No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.