Monday 10 December 2018

Dewas - 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, 52 में से 5 ही बन पाएंगे विधायक | Kosar Express


देवास। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन-2018 के लिए 28 नवंबर 2018 को मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि जिले में सभी 5 विधानसभाओं में कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 


सोनकच्छ व देवास विधानसभा क्षेत्र में 12-12 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं हाटपीपल्या में 8, खातेगांव में 11 तथा बागली में 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2018 की मतगणना आज 11 दिसम्बर 2018 को प्रात: 8 बजे से केंद्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस परिसर में होगी।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.