Sunday 16 September 2018

शिव'राज' को चुनौती देने आ रहे 'शिवभक्त' राहुल, पोस्टर पर गरमाई सियासत | Kosar Express

भोपाल | सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस पार्टी हिंदुत्व की राह पर चल पड़ी है| 17 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भोपाल आ रहे है| इस दौरान वे एक रोडशो करेंगे, कांग्रेस इस रोड शो को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों जुटी हुई है| वहीं शहर में राहुल गांधी के आगमन को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमे राहुल को शिवभक्त बताया गया है| 


हाल ही में मानसरोवर की यात्रा से लौटे राहुल अब भोपाल का दौरा करेंगे| बीजेपी ने उनकी यात्रा को लेकर सवाल उठाये थे, गुजरात चुनाव के दौरान भी राहुल के मंदिर जाने पर सवाल उठे थे| जिसके चलते मध्य प्रदेश में राहुल को अब शिवभक्त बताया जा रहा है| भोपाल में लगे पोस्टर राहुल के शिवभक्त होने की गवाही दे रहे हैं| जो राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा का प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे है| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश मे विधानसभा चुनाव में मंदिर से सियासत वाला फॉर्मूला एक बार फिर से अपनाएंगे| राहुल गांधी को शायद इस बात का पूरा भरोसा है कि धर्म के रास्ते वह अपना राजनीतिक मुकाम हासिल कर सकते हैं| अब तक सिर्फ बीजेपी हिंदुत्व का नारा देती थी, लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस भी हिंदुत्व के राह पर चल पड़ी है| 

पहली बार शिवभक्त के रूप में दिखाया 

दरअसल, गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में गिरीश शर्मा मित्रमंडल ने यह पोस्टर लगाया है जिसमे मानसरोवर का चित्र और राहुल गांधी के नाम के आगे 'शिवभक्त' लिखा गया है| यह पहली बार है जब राहुल की पहचान धार्मिक प्रतीक के रूप में बताई जा रही है| बीजेपी इसे चुनावी नौटंकी बता रही है वहीं कांग्रेस का कहना है इसमें गलत क्या है| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान खुद को शिवभक्त कहा था, वहीं कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला राहुल गांधी को जनेऊधारी शिवभक्त कह चुके हैं| 



No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.