Saturday 16 June 2018

देवास - दोनों ईदगाह में हुई ईद की नमाज़, गले मिलकर दी मुबारकबाद | Kosar Express

 शुक्रवार को ईद का चाँद नज़र आने पर शनिवार की ईद मनाई गयी।

ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा करते हुए मुस्लिम समाज के लोग 

देवास । ईद की रौनक प्रदेश के हर शहर और कस्बे में दिख रही है। देवास की ईदगाह मस्जिद सीनियर में ईद की विशेष नमाज अता हुई, इसके बाद सभी ने एक-दूसरे के गले लगे मुबारकबाद दी। एस.पि. अंशुमान सिंह शहर काज़ी इरफ़ान एहमद साहब को ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे।

देवास शहर काज़ी जूनियर अबुल कलाम साहब ने  ईदगाह मस्जिद जूनियर में नमाज अता करवाई।एस.पि. अंशुमान सिंह शहर काज़ी जूनियर अबुल कलाम साहब कोभी  ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को समाजजन ने30 वां रोजा रखा।  इंदौर,उज्जैन, और आस पास के जिलों में भी ईद को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। ईद पर मिलने वाले गिफ्ट को लेकर बच्चे सबसे ज्यादा खुश नजर आए।

ईद की नमाज़ अदा करके बाहर आते लोग 

शहर काज़ी सीनियर के साथ एस.पि. अंशुमान सिंह

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.