Thursday 26 April 2018

मप्र के लोग भोले और सीधे लेकिन मूर्ख नहीं हैं: कमलनाथ


भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना जाते ही कमलनाथ का पहला बयान भी सामने आया गया है। कमलनाथ ने कहा है कि राज्य के भविष्य का नया नक्शा बनाना चुनौती है. प्रदेश को नई नीति के साथ ही नई व्यवस्था की भी आवश्यकता है। तंज कसते हुए कहा कि कलाकारी की राजनीति, गुमराह और झूठे आश्वासन की राजनीति को राज्य के लोग समझ गए है। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाता भोले, सीधे है, मगर मूर्ख नहीं हैं। राज्य के लोग एहसास कर रहे है उन्हें ठगा गया है। 
कमलनाथ का कहना है कि राज्य के भविष्य का नया नक्शा बनाना चुनौती है। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक इतिहास में ऐसा कभी नही हुआ, जहां हर वर्ग परेशान है। किसान दुखी हैं, नौजवान भटक रहा, व्यापारी, मजदूर परेशान है और महिलाएं असुरक्षित है। प्रदेश की यह असली तस्वीर है। शिवराज सिंह चैहान को आड़े हाथों लेते हुए कमलनाथ ने कहा कि राज्य की तस्वीर बदलना ही सबसे बड़ी समस्या है। कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि कलाकारी की राजनीति, गुमराह और झूठे आश्वासन की राजनीति को राज्य के लोग समझ गए है। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाता भोले, सीधे है, मगर मूर्ख नहीं है। राज्य के लोग एहसास कर रहे है उन्हें ठगा गया है। 


उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी को जोड़ने या साथ लेने की जरूरत नही है, सब साथ हैं। एक कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता तक को मध्य प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखना है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेता कमलनाथ को पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया है जो अरुण यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.