Saturday 28 April 2018

शादी के बाद बच्चा और फिर नौकरी छोड़कर घर बैठ गई थी अनु


संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2017 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें दूसरे स्थान पर हरियाणा की रहने वाली अनु कुमारी हैं। अनु की कहानी भी थोड़ी फिल्मी है। उनकी शादी हुई फिर बच्चा। वो एक अच्छी नौकरी करतीं थीं। लगातार 9 साल से कर रहीं थीं। सबकुछ कंफर्ट था एक मिडिल क्लास फैमिली की लड़की को इससे ज्यादा क्या चाहिए। परंतु उसे इससे ज्यादा चाहिए था। शायद खुद पर भरोसा बढ़ गया था। अनु ने नौकरी छोड़ दी। न्च्ैब् की तैयारी की और मात्र 1 नंबर से चूक गई। इस बिफलता ने अनु को हौंसला दिया। उन्होंने पूरा जोर लगा दिया और नतीजा सबके सामने है। 

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अनु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की हिंदू कॉलेज से फिजिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की है और आईएमटी नागपुर से एमबीए की पढ़ाई की है। यह अनु का दूसरा अटेंप्ट था, जिसमें उन्होंने अपने सपने को पूरा किया। सिविल सर्विसेज की तैयार करने से पहले अनु नौ साल से एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही थीं।

उनका कहना है कि उनकी जॉब अच्छी थी, लेकिन उसमें कोई संतुष्टि नहीं थी। यह पूरी तरह से मैकेनिकल बन गया था, जिसें वो ज्यादा दिन तक सहन नहीं कर सकती थी। इसके बाद उन्होंने यह नौकरी छोड़नी का फैसला किया और कुछ ऐसा करने की सोची कि जिससे वो समाज के लिए कुछ कर सके। उन्होंने दो साल पहले अपनी नौकरी छोड़ दी और सिविल सर्विसेज की पढ़ाई शुरू कर दी।

बता दें कि उन्होंने साल 2016 में पहली बार परीक्षा के लिए अप्लाई किया, दो महीने तैयारी की और मात्र एक नंबर से प्री परीक्षा में पास होने से रह गई। हालांकि अनु इस बार के प्रयास को ही अपना पहला प्रयास मानती है, क्योंकि उन्होंने इस प्रयास में अच्छे से तैयारी की थी। परीक्षा में कुल 990 उम्मीदवार शामिल हुए थे, इनमें 750 पुरुष और 240 महिलाएं थीं।

बता दें कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2017 के बीच यूपीएससी ने सिविस सर्विस का फाइनल एग्जाम करवाया था। इस परीक्षा के जरिए भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ए और ग्रुप बी) के लिए चयन किया जाता है। वहीं फरवरी 2018 में उम्मीदवारों का पर्सनालिटी हुआ था, हर साल आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 11 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में बैठते हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.