Sunday 22 April 2018

घर में घुसकर शिक्षक ने किया विवाहिता के साथ दुष्कर्म

देवास। औद्योगिक थानांतर्गत ग्राम टिगरिया गोगा में शनिवार सुबह एक शिक्षक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार आरोपित सतीश पिता राधेश्याम पटेल निवासी टिगरिया गोगा है। आरोपित एक शासकीय शिक्षक है। शनिवार सुबह फरियादी घर में अकेली थी और उसका पति खेत पर गया था। इसी दौरान आरोपित सतीश घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले में शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.