Wednesday 25 April 2018

अमित शाह का BHOPAL प्रवास कार्यक्रम एवं आमंत्रितों की लिस्ट


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह 4 मई, शनिवार को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में युवा मोर्चा के चलो पंचायत अभियान की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जायेगी। इस अभियान के तहत 14 मई को मध्यप्रदेश की 23006 पंचायतों तक भाजपा के राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के नेतागण प्रत्येक पंचायत तक पहुँचकर बैठकें करेंगे। इन बैठकों में युवा मोर्चा द्वारा गठित स्पेशल 11 के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

किसे किया गया है आमंत्रित
राष्ट्रीय अध्यक्षजी के प्रवास के दौरान आयोजित विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक और सह संयोजक, जिला सहकारी बैकों के अध्यक्ष, निगम मंडल प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, निगम, मंडी बोर्ड के संचालक, मंडलों के प्रवासी कार्यकर्ता, प्रकल्प एवं विभागों के प्रदेश संयोजक, पूर्णकालिक कार्यकर्ता, 2013 के विधायक प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, महापौर एवं नगर निगम के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

सिर्फ 1 दिन रुकेंगे
विस्तृत कार्यसमिति बैठक से पूर्व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें भाजपा मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह की नियुक्ति का अनुमोदन किया जायेगा। इस दौरान प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति आदि की बैठकें भी होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी प्रातः भोपाल पहुंचेगे और सायंकाल नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के भीतर राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास को लेकर अपार उत्साह है और पूरी पार्टी उनके आगमन की तैयारियों में जुट गयी है।

विधायकों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक 30 अप्रैल को
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि भाजपा विधायकों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक 30 अप्रैल 2018 को शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास श्यामला हिल्स भोपाल में आमंत्रित की गयी है। बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत और प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री अतुल राय उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.