Saturday 28 April 2018

68% लोगों को कमलनाथ में दिखता है मप्र का भविष्य, शिवराज 32% पर सिमटे | SURVEY REPORT

भोपाल। bhopalsamachar.com द्वारा facebook  की तकनीकी सहायता से कराए गए आॅनलाइन सर्वेध्पोल में लोगों ने कमलनाथ के हाथ में मध्यप्रदेश का सुरक्षित भविष्य बताया है। सिर्फ एक सवाल किया गया था ‘मध्यप्रदेश का भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित है‘ जवाब के लिए सिर्फ 2 ही विकल्प थे। शिवराज सिंह चैहान एवं कमलनाथ। चैंकाने वाले नतीजे यह हैं कि 68ः लोगों ने कमलनाथ को चुना जबकि ​सीएम शिवराज सिंह चैहान 32ः पर सिमटकर रह गए। याद दिला दें कि पिछले दिनों TIME NOW के ओपिनियन पोल में शिवराज सिंह चैहान को 61ः लोगों की पसंद बताया गया था जबकि कमलनाथ को केवल 5ः लोगों की पसंद बताया गया था।





कमलनाथ को पिछले दिनों मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई। इसी के साथ वो मध्यप्रदेश के सबसे बड़े पद पर आ गए। यदि मप्र मे कांग्रेस की सरकार बनती है तो काफी हद तक संभावनाएं हैं कि कमलनाथ ही मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमलनाथ को सीएम कैंडिडेट घोषित तो नहीं किया लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से जो संकेत आ रहे हैं, उससे यही प्रतीत होता है कि वो रेस से बाहर हो गए हैं। दिग्विजय सिंह ने सीएम सीट की संभावनाओं से भी इंकार कर दिया है। अरुण यादव ने चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया है। अब केवल नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शेष रह जाते हैं जो कैबिनेट में किसी प्रमुख पद पर तो लिए जा सकते हैं परंतु कमलनाथ की तुलना में प्रतिस्पर्धी नहीं माने जा सकते। भाजपा की तरफ से शिवराज सिंह के अलावा किसी का नाम चर्चाओं में नहीं है। अतः दोनों के बीच तुलनात्मक अध्ययन अनिवार्य हो गया था।

क्या यह सर्वे प्रायोजित था
bhopalsamachar.com यह दावा करता है कि यह ओपिनियन पोल किसी भी तरह से प्रायोजित नहीं था। इसके लिए facebook की तकनीकी सहायता ली गई एवं यह अचानक आयोजित किया गया। किसी भी पक्ष के पास यह अवसर ही नहीं था कि वो अपने लिए कोई केंपेन कर सके। सर्वे के दौरान मौजूद आॅनलाइन पापुलेशन को टारगेट किया और अचानक उनके सामने यह प्रश्न रखा गया। अतः यह दावा किया जाता है कि इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं थी। यहां तक कि हमने कमलनाथ और शिवराज सिंह से जुड़े समर्थकों को भी इस पोल की पूर्वसूचना नहीं दी।

क्या नतीजे आए
ओपिनियन पोल में कुल 80256 लोगों से सवाल किया गया। 4700 लोगों ने वोटिंग में भाग लिया। भोपाल समाचार से जुड़े कुल 1.45 लाख एक्टिव फेसबुक में से 1013 यूजर्स ने इसे आम जनता तक पहुंचाया। 68ः लोगों ने कमलनाथ का चुनाव किया जबकि 32ः लोगों ने शिवराज सिंह को चुना जबकि पहला विकल्प शिवराज सिंह चैहान थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.