Saturday 28 April 2018

राहुल गांधी ने 1 लाइन में खत्म करा दिया राष्ट्रगीत: अब बवाल


नई दिल्ली। राष्ट्रगीत वंदेमातरम का भारत में ना केवल सम्मान किया जाता है बल्कि इसे भारत माता की आरती के रूप में भी स्वीकार किया जाता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक चुनाव के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में ‘राष्ट्रगीत‘ के शुरू होने से पहले उसे जल्दी खत्म करने के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप ‘वंदेमातरम‘ को 1 लाइन में खत्म कर दिया गया। अब भाजपा ने राहुल गांधी को घेर लिया है। भाजपा ने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। कांग्रेस ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया है। 

यही वजह है कि हम उन्हें शहजादा पुकारते हैंः भाजपा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में रैली के दौरान राहुल गांधी ने वंदेमातरम को एक लाइन में खत्म करने का फरमान सुनाया। यही वजह है कि हम उन्हें ‘शहजादा‘ कहकर पुकारते हैं। उनका हक जताने का जो भाव है, वह डराने वाला है। वे सोचते हैं कि यह देश उनके परिवार की संपत्ति है। वे अपनी इच्छा के अनुसार, राष्ट्र गीत में बदलाव कर सकते हैं। पात्रा ने कहा- यह कुछ नहीं है। यह सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता को दर्शता है।

कांग्रेस ने दी सफाई
भाजपा के आरोप पर कांग्रेस नेता बृजेश कल्पपा ने कहा कि कार्यक्रम में एक बार वंदेमातरम हो चुका था। ऐसे में दूसरी बार वंदेमातरम होने की बात पर राहुल गांधी ने उसे एक पंक्ति में ही समाप्त करने की बात कही। इसमें विवाद की कोई वजह नहीं है।

क्या है मामला?
भाजपा की ओर से पोस्ट किया गया वीडियो कर्नाटक में कांग्रेस की एक रैली का है। वीडियो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल राहुल गांधी से वंदेमातरम के लिए खडे़ होने के लिए कहते हैं। इस पर राहुल गांधी बोले कि प्लीज इसे जल्दी कराइए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.